भारतीय परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने में गुरुकलों का योगदान अहम
20-Sep-2024 10:17 PM 8628
अयोध्या, 20 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सभ्यता में ज्ञान, परम्परा को अक्षुण्ण बनाये रखने में सदैव गुरुकुलों एवं विश्वविद्यालय का योगदान रहा है। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि भारतीय सभ्यता में ज्ञान, परम्परा को अक्षुण्ण बनाये रखने में सदैव गुरुकुलों एवं विश्वविद्यालयों का योगदान रहा है। समाज के निर्माण एवं संवर्धन में विश्वविद्यालयों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभायी है। सांस्कृतिक ज्ञान एवं परम्परा के संरक्षक एवं विभिन्न कालों में नवीन परम्पराओं के संवाहक एवं नवोन्मेष शोध केन्द्र के रूप में यह समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^