भारतीय पहलवानो ने जीते तीन पदक,पुनिया चूके
06-Oct-2023 07:50 PM 8163
हांगझोउ 06 अक्टूबर (संवाददाता) टोक्यो ओलंपियन सोनम मलिक, एशियाई चैंपियन अमन सहरावत और किरण बिश्नोई ने कुश्ती में अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते मगर फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया 65 किग्रा कुश्ती वर्ग में जापान के कैकी यामागुची से कांस्य पदक मुकाबले में हार गये। आज जीते गए तीन पदकों के साथ एशियन गेम्स 2023 में रेसलिंग मेडल टैली में पदकों की संख्या बढ़कर पांच (सभी कांस्य पदक) हो गई है। भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबले में चीन की लोंग जिया को हराकर कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय सोनम मलिक अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं। सेमीफाइनल में मुन ह्योंगयोंग से हारने से पहले सोनम ने नेपाल की सुशीला चंद और मंगोलिया की नोएर्न सोउर्न के खिलाफ जीत हासिल की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^