भारतीय महिला फुटबॉल टीम चिली से 0-3 से हारी
29-Nov-2021 07:10 PM 7400
मनौस, 29 नवंबर (AGENCY) भारतीय महिला फुटबॉल टीम यहां ब्राजील के मनौस में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में चिली से 0-3 से हार गई। टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार दूसरी हार है। मैच में हालांकि भारतीय टीम ने कड़ी चुनौती पेश की। चिली ने शुरुआती बढ़त हासिल करने के लिए 12वें मिनट में गोल का मौका दिया, लेकिन भारतीय गोलकीपर एम लिंथोइंगंबी देवी ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोका। इसके बाद हालांकि स्ट्राइकर मारिया उरुतिया ने 14वें मिनट में गोल दाग कर टीम काे 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ चिली ने खेल पर नियंत्रण बनाया और इसे अंत तक बरकरार रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^