भारतीय कर्मचारी कार्यस्थल पर पहचान और खुलापन चाहते हैं: इनडीड
17-Nov-2024 12:32 AM 2779
नयी दिल्ली 16 नवंबर (संवाददाता) ग्लोबल मैचिंग एंड हायरिंग प्लेटफॉर्म इनडीड ने अपने एक सर्वक्षण का हवाला देते हुये कहा है कि भारतीय कर्मचारी कार्यस्थल पर पहचान और खुलापन चाहते हैं तथा खुद को महत्वपूर्ण और समावेशी समझने और कर्मचारियों की खुशी एवं आत्मविश्वास के बीच सीधा संबंध होता है। इनडीड के लिए डीईआईबी द्वारा किए गए सर्वे ‘ब्रिजिंग द गैप’ रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। देश के 3,005 लोगों के बीच सर्वे किया गया। इस सर्वे में विभिन्न उद्योगों और आकारों के व्यवसायों से रोजगार प्रदाता (30 प्रतिशत) और कर्मचारियों (70 प्रतिशत) ने हिस्सा लिया। उत्तरदाताओं में 21 साल या उससे अधिक उम्र के महिला और पुरुष शामिल थे, जिन्होंने भारतीय कार्यस्थलों पर विविधता, समानता, समावेशिता, और जुड़ाव (डीईआईबी) के बारे में व्यापक जानकारी दी। इस सर्वे में कार्यस्थल की संस्कृति, कर्मचारियों की समावेशिता और कल्याण को प्रभावित करने वाले तत्वों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^