26-May-2023 09:05 AM
4694
नयी दिल्ली, 26 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1739 - मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा।
1822- नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
1912- प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म।
1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।
1937- दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म।
1946- सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म।
1950- ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त किया गया।
1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
1983- बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म।
1986- हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन।
1999 - इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2002- चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत।
2007- भारत और जर्मनी की बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
2014: नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2017- पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक के. पी. एस. गिल का निधन।...////...