भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
30-May-2022 08:15 AM 6279
नयी दिल्ली, 30 मई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:- 1381 - इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु। 1539 - स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की। 1606 - सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन। 1646 - स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1778 - महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन। 1867 - उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई। 1919 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की। 1966 - अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की। 1975 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ। 1981 - बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई। 1987 - गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना। 1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई। 1998 - उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत। 2012 - ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने पांचवीं विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती। 2015 -स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^