भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
27-Sep-2022 08:16 AM 7982
नयी दिल्ली 27 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई। 1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने। 1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली। 1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ। 1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया। 1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने। 1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना। 1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण। 1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न। 1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी। 1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई। 1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने। 2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू। 2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू। 2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी। 2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने। 2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा। 2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई। 1848 - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का जन्म। 1871 - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म 1932 - भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म । 1953 - भारतीय, धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी का जन्म । 1981 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म । 2020 - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता का जसवंत सिंह का निधन । 2015 - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का निधन। 1590 - सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन । 1833 - राजा राममोहन राय - समाज सुधारक का निधन ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^