भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
27-Jul-2022 08:26 AM 4632
नयी दिल्ली, 27जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1713 - रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1789 - पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई। 1836 - दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना। 1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत। 1888 - फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया। 1889 - इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया। 1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये। 1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म। 1922 - ब्रूसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन। 1935 - चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत। 1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म। 1982 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा। 1992 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन। 1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 1996 - ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए। 1987 - खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा। 2002 - यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत। 2003 - अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये। 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा। 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया। 2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^