भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
27-Jul-2024 09:30 AM 7218
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1655: नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1694: इंग्लैंड सरकार के बैंकर के रूप में एक रॉयल चार्टर बैंक ऑफ इंग्लैंड को दिया गया। 1709: सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे। 1713: रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1789: पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना। 1836: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना। 1862: अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत। 1888: फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया। 1889: इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया। 1897: बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए। 1813: आजादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारी कल्पना दत्त का जन्म। 1921: प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की। 1922: ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन। 1935: चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत। 1939: सीआरपीएफ की स्थापना हुई। 1940: भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म। 1976: चीन के तंगशान में विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए। 1982: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा। 1987: खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा। 1994: निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 1996: अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका। 2002: यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत। 2003: दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन। 2006: रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा। 2015: भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का निधन। 2018: दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग दसवां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^