भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
26-Nov-2023 10:03 AM 3744
नयी दिल्ली 26 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1859 : चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ। 1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित। 1885: पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी। 1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म। 1921:  प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ था। 1932: महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये। 1948: नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।1949: संविधान सभा ने संविधान के मसौदे पर हस्ताक्षर किए। 1967 : लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत। 1984: इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया। 1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत। 1996: मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा था। 1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया। 2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए। 2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत। 2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए। 2012: अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया। 2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा। 2018 : अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। 2019 : शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^