भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
25-Jun-2022 08:48 AM 8463
नयी दिल्ली 25 जून(AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त करके अपनी राजधानी आगरा लौटा। 1788-वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1931 -पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म। 1932-भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 1941-फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 1950-उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप लिया। 1951-अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयाॅर्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया। 1960-मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ। 1975-तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1983-भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 1993-किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994 को जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2005-ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई । 2009-संगीत और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन। 2014-लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^