भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
23-Aug-2022 08:14 AM 4580
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1456- जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने पहले आधुनिक छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी। 1821- मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की। 1939- तत्कालीन सोवियत रूस और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर। 1947- वल्लभ भाई पटेल देश के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये। 1976- चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत। 1979- ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला। 1986- बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। 1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की। 1995- देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता (अब कोलकाता) में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया। 1997- अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार वर्ष पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द। 1999- इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर पुन बातचीत शुरु हुई। 2003- ब्राजील में अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट होने से कम से कम 21 लोग मारे गए। 2003- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार बनाए रखने की घोषणा की। 2007- यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। 2007- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी। 2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया। 2012- अमेरिका ने मैक्सिकन सीमा पर हीलियम से भरे निगरानी गुब्बारों का परीक्षण किया। 2013- लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^