भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
22-Apr-2024 09:25 AM 4951
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1500 - पुर्तगाली नाविक पेड्रो व्रलवेर कैब्राल ने ब्राज़ील की खोज की। 1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की। 1792 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में तटस्थता की घोषणा की। 1870 - रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म। 1884 - थॉमस स्टीवंस ने दुनिया भर में पहली बाइक यात्रा शुरू की। 1898 - अमेरिकी राष्ट्रपति मैककिनले ने क्यूबा बंदरगाहों की नाकेबंदी का आदेश दिया। 1906 - यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 1915 - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का प्रयोग किया। 1921 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया। 1931 - मिस्र और इराक के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ। 1954 - तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ। 1958 - एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले प्रमुख बने। 1967 - यूएसएसआर में मार्शल लॉ लागू किया गया। 1969 - प्रथम मानव नेत्र का प्रत्यारोपण किया गया। 1970 - दुनिया में पहली बार अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। 1983 - अंतरिक्ष यान सोयुज टी-8 पृथ्वी पर लौटा। 1992 - मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट से लगभग 200 लोगों की मौत। 1997 - अल्जीरिया में हौशे खेमसी नरसंहार में 93 ग्रामीणों की हत्या। 2004 - उत्तर कोरिया में दो ईंधन गाड़ियों की टक्कर में 150 लोगों की मौत। 2005 - इंडोनेशिया के बांडुंग में दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन की शुरुआत हुई। 2008 - रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012 लं- दन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत। 2013 - कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुड़ी जयरामन का निधन। 2016 - विश्व के 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किया। 2021 - युवा विश्व चैंपियनशिप में भारत की सभी सात महिल मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^