भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
20-Aug-2025 12:15 PM 1152
नयी दिल्ली 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1790-जनरल मीडोस की अगुवाई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया। 1912-पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक डॉ. ब्रह्म प्रकाश का जन्म। 1915-पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1931-पंडित विष्णु दिगंबर का निधन 1938-इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा। 1944-अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। 1959-हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना। 1963-बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा। 1968-चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा। 1972-वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी। 1978-भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन। 1986-कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई। 1988-भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत। 1991-सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में। 1997-पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल। 2003-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया। 2004-उड़िया साहित्यकार सच्चिदानंद राउतराय का निधन। 2005-बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न। 2006-भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन। 2006-इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया। 2008-मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया। 2008-श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू। 2009-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन। 2012-अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जान गई। 2013-मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए। 2014-राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए। 2021-प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^