भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
20-Jul-2024 10:37 AM 8574
नयी दिल्ली 20 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1296-अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया। 1820-सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का जन्म। 1847-जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की। 1903-फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी। 1920-रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी शारदा देवी का निधन। 1929-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म। 1950-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म। 1951-जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये। 1956-फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1965-भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का निधन। 1966-भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन। 1969-नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा। 1989-माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग अरूणिमा सिन्हा का जन्म। 1997-तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बंगलादेश में समझौता। 1999-यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित। स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन। 2002-उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की। 2005-कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। 2007-पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया। 2008-अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। 2016-अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन। 2017-रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 2019-केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^