भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
20-Oct-2023 08:57 AM 2085
नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1568- अकबर ने चित्तौडग़ढ़ पर आक्रमण किया। 1740 : मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया के शासक बने। 1774 : कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी। 1880 : एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। 1855:आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक एवं इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म हुआ। 1904- चिली और बोलीविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किया। 1905- रूस में 11 दिन तक चली ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई। 1920: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस सिद्धार्थ शंकर राय का हुआ। 1930: दिल्ली हाई कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म हुआ। 1946 : वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया। 1947 : अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये थे। 1962 : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ। 1963: दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मजदूरों को हड़ताल के लिए उकसाने को लेकर मामला शुरु हुआ। 1964: प्रसिद्ध क्रांतिकारी एचसी दासप्पा का निधन हुआ 1970: सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया। 1973 : ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया। 1978: क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का जन्म हुआ। 1998 : मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार दोबारा राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए थे। 1991: भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत। 1995: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया। 2007 : अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। 2008 : आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती की थी। 2011 : लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^