भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 नवंबर की प्रमुख घटनाए
16-Nov-2022 09:22 AM 6882
नयी दिल्ली 16 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1821-मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1908-जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई। 1915-प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का निधन। 1927-भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का जन्म। 1947-टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत। 1973-भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म। 1975-केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1988-बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई। पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद चुनाव का आयोजन किया गया था। 1995-भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने। 1997-चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किये गए। 1998-कनाडा ने अपना यहाँ नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया। 2000-रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला। 2001-अफ़ग़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल। 2002-मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2006-पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-वी मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2007-बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफ़ान 'सीडर' ने बंगलादेश में भीषण तबाही मचाई। 2008-स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कर्ज़ माफ़। 2013-वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। 2013-मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा की। 2014-इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^