भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
16-Jan-2023 09:59 AM 5854
नयी दिल्ली 16 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1681-महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ। 1761-पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया। 1769-कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। 1901-भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन। 1920-'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की। 1931-भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक व वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म। 1938-बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन। 1943-इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला। 1947-विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 1955-पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन। 1979-'शाह ऑफ़ ईरान' सपरिवार मिस्र पहुँचे। 1989-सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की। 1991-'पहला खाड़ी युद्ध' अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू। 1992-भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि। 1996-हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया। 1999-भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने 2000-चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की। 2001-भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का जन्म। 2003-भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना। 2005-जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए एफ़.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी। 2008-सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया। 2009-उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती। 2013-सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत। 2020-केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^