भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
15-Nov-2024 09:49 AM 4505
नयी दिल्ली, 15 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1315: मोर्गार्टन की लड़ाई: स्विस ने ऑस्ट्रिया के ड्यूक लियोपोल्ड प्रथम को हराया। 1533: फ्रांसिस्को पिजारो पेरू के तट पर उतरा। 1630: जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन। 1859: ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया। 1902: वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई। 1905: किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। 1935: अमेरिका और कनाडा ने पारस्परिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1939: दक्षिण गुवानगक्सी की लड़ाई शुरू हुई। 1948: लुई स्टीफन सेंट लॉरेंट कनाडा के 12 वें प्रधानमंत्री बने। 1949 : महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी दी गई। 1955: पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1956: मध्य पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय तुर्की के अंकारा में स्थापित किया गया। 1961: संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई। 1971: इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया। 1978: मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई। 1982: भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन। 1985: कोलंबियाई शहर अर्मेरो में एक ज्वालामुखी विस्फोट से 50000 की आबादी में से लगभग 20,000 लोगों की जान चली गई। 1986: देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्‍म। 1988: पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित। 1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 2000: झारखंड भारत का 28वां राज्य बना। 2012: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव हू जिंताओ ने पद छोड़ दिया और उनकी जगह शी जिनपिंग ने ली। 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^