भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
15-Jun-2025 09:43 AM 1898
नयी दिल्ली 15 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1664-अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुयी। 1752-बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया कि प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है। 1762-आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरु हुआ। 1836-अर्कासस अमेरिका का 25वां राज्य बना। 1899-भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष राजेन्द्र सिंहजी जडेजा का जन्म। 1908-कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई। 1917-भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन का जन्म। 1929-प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म। 1937-गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले समाजसेवक अण्णा हज़ारे का जन्म। 1950-भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म। 1982-फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण। 1988-नासा ने स्पेस व्हिकल एस 213 लांच किया। 1994-अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया। 1995-राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टेबल टेनिस सितारों में से एक मनिका बत्रा का जन्म। 1997-आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन। 1999-लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति। 2001-शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय। 2002-कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू। 2004-ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा 'माई लाइफ़' बेस्ट सेलर बनी। 2005-जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड। 2006-भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया। 2008-आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी। 2010-भूटान तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बना। 2017-भारत के पूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^