भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
15-Oct-2022 09:52 AM 7704
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1542- मुगल सम्राट अकबर का जन्म। 1686- औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। 1918- शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा। 1686- बीजापुर के साथ मुग़ल शासक औरंगजेब ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1815- नेपोलियन बोनापार्ट ने शर्मनाक हार का सामना किया। 1866- कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में आग लगने से पूरा शहर तबाह हो गया। 1923- लीवर्ड द्वीप के उत्तर में उष्णकटिबंधीय तूफ़ान आया। 1924- तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक करार दिया। 1931- पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म। 1932- टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। 1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में शामिल किया गया। 1951- स्वेज नहर समझौते को मिस्र की संसद ने ठुकराया। 1958- मिस्र के साथ अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने राजनीतिक संबंध तोड़े। 1961- कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन! 1970- मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में अनवर सदत ने शपथ ली। 1978- पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में सोवियत संघ ने सफलतापूर्ण परमाणु परीक्षण किया। 1988- दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला उज्ज्वला पाटिल ने यह कारनामा आज के दिन ही पूरा किया। 1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1996- फिजी ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने का दावा किया। 1998- भारत की फ़ातिमा बी को ग़रीबी उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से नवाजा गया। 2003- अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना। 2006- उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंधित किया। 2012- ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया। 2013- फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से सैंकड़ो लोगो की जान गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^