भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
13-Sep-2024 11:50 AM 8250
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं 1500: पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की। 1791: फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया। 1882: एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई। 1912: अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म। 1914: प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई। 1922: पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित किया। 1923: स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। 1947: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया। 1948: उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1968: अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ। 2000: भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता। 2001: ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव डाला। 2005: सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए अमेरिका ने मानकों की घोषणा की। 2006: इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू। 2007: रूसr राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह पर केन्‍द्रीय कैबिनेट भंग किया। 2008: दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल। 2009: चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ। 2012: भारत के 21वें नुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन। 2013: तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^