भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
12-Mar-2022 08:39 AM 3451
नयी दिल्ली, 12 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1872: लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया। 1930: गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी दांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा। 1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया। 1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया। 1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की। 1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन। 1967: इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुए। 1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन। 2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्रेड में हत्या। 2004: दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित। 2006: ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ। 2007: जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ। 2008: केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। 2009: वायुसेना में ऑपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी. सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला। 2018: नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बंगला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^