भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
12-Apr-2024 09:14 AM 5540
नयी दिल्ली 12 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1621-सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म। 1801-रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया। 1861-अमेरिका में गृह युद्ध शुरु हुआ। 1885-प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का जन्म। 1910-भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म। 1917-भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म। 1927-ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया। 1945-अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण, जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र, अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निधन। 1946-सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ। 1978-भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई। 1981-अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म। 1991-खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त। 1998-गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2006-साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 06 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। 2006-कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन। 2007-पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा। 2008-भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया। 2009-जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा 'जिम्बाब्वे डॉलर' को त्याग दिया। 2010-ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला। 2013-फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी। 2014-मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। 2021-ब्रिटेन ने 175 दिनों के बाद अपने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी। 2022 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पार्टियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया था। 2023-भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री उत्तरा बाओकर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^