भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएँ
12-Oct-2022 09:44 AM 6864
नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1792: अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया। 1798: फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरम्भ हुआ। 1799: जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनीं। 1850: पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया। 1871: ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया। 1879: ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया। 1901: अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया। 1909: ब्राजील के कूर्टिबा शहर में फुटबाल टीम की स्थापना हुई। 1910: जॉन डी ने न्यूयॉर्क में रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च का अपना पहला 75 बेड का अस्पताल खोला। 1945: कम्युनिस्टों ने शांगडांग अभियान पर जीत हासिल की। 1964: विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा। 1966: चिकित्सा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दो अमेरिकी डॉक्टरों, फ्रांसिस पेटन राउतंड चार्ल्स बी हगिंस को दिया गया। 1968: स्पेन ने इक्वेटोरियल गिनी को स्वतंत्र घोषित किया। 1991: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के परमाणु कार्यक्रम को प्रतिबंधित किया।1992: मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई। 1998: अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया। 1999: पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया। 2000: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण हुआ।2002: बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत। 2004: पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया। 2008 केरल की एक नन अल्फोंसा मुत्तथुपदथु, रोमन कैथोलिक चर्च की पहली महिला संत बनीं। 2014 सामाजिक कार्यकर्ता इवो मोरालेस लगातार तीसरी बार बोलीविया के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^