भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
11-Jun-2024 09:26 AM 3392
नयी दिल्ली 11 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1770-कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776-अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866-इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1897-महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म। 1921-ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला। 1935-एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 1940-यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1948-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म। 1955-पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1964-प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई। 1983-भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का निधन। 1987-160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। 1989-भारतीय पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी मानसी जोशी का जन्म। 2001-अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा। 2003-कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित। 2006-नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007-फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008-ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 2008-भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं। 2010-अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 2012-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2013-ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनिस समरस द्बारा बंद कर दिया गया। 2015-ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास द्बारा फिर से खोल दिया गया। 2021-कन्नड़ भाषा में लिखने वाले एक भारतीय कवि, नाटककार और दलित कार्यकर्ता सिद्धलिंगैया का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^