09-Aug-2025 12:12 PM
8779
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1741 : कोलाचेल की लड़ाई, जिसमें राजा मार्तंड वर्मा ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया था।
1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली थी।
1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई थी।
1831 : कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की जान गई थी।
1894 : वी.वी. गिरि, भारत के चौथे राष्ट्रपति, का जन्म हुआ था।
1916: अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म हुआ था।
1962 : बच्चों के पसंदीदा सुपरहीरो स्पाइडरमैन का पहला कॉमिक बुक, "अमेज़िंग फैंटेसी", में पदार्पण हुआ था।
1793 : पेरिस का प्रसिद्ध लूव्र संग्रहालय खोला गया था।
1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई थी।
1990 : मैगलन अंतरिक्ष यान शुक्र ग्रह पर पहुंचा था।
1977 : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 11 वर्षों में पहली बार उत्तरी आयरलैंड का दौरा किया था।
2000 : श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके ने दिया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा और आर. विक्रमानयके नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।
2000 : आत्मनिर्णय के अधिकार पर आज ही के दिन जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
2001 : रूस ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को सशर्त समर्थन दिया गया था।
2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर हुए थे।
2006 : तमिल विद्रोहियों पर फोजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए थे।
2008 : चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया था।2013: मॉस्को में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई थी।
2010 : भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया था.
2014 : तेहरान के मेहरबड़ हवाई अड्डे पर सेपाहन एयरलाइंस की उड़ान 5915 दुर्घटनाग्रस्त होने पर 40 लोग मारे गए ।...////...