भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
09-Feb-2024 11:00 AM 8339
नयी दिल्ली 09 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1788-आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1801-फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1824-उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया। 1922-भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म। 1931-भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया। 1941-ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर क़ब्ज़ा किया। 1951-स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया। 1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1964-भारत के राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जन्म। 1973-बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए। 1979-अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया। 1991-लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया। 1999-यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' आस्कर पुरस्कार हेतु नामित। 2001-शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलमार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार। 2002-अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण। 2007-पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया। 2008-प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन। 2009-सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया। 2010-भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई। 2016-जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल। 2020-हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^