भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
09-Jun-2024 04:24 PM 5885
नयी दिल्ली 09 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1659: दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया। 1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया। 1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। 1934: पहली बार पर्दे पर ‘डोनाल्ड डक’आया 1940: नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। 1956: अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत। 1959: अमेरिका ने यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन सबमरीन को लॉन्च किया। न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस ये दुनिया की पहली सबमरीन थी। 1960: चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत। 1964: जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक को चोट आई। 1975: ब्रिटिश पार्लियामेंट ने सदन की कार्यवाही का रेडियो पर लाइव प्रसारण शुरू किया। 1980: अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा। 1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। 2008: फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लिए अभिनेता शाहरुख खान को नौवें आईफा पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^