08-Jun-2022 08:27 AM
4643
नयी दिल्ली, 08 जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1557- इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1658- औरंगजेब ने आगरा के किले पर कर शाहजहां को कैद किया।
1824- नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
1912- कार्ल लामेमल ने यूनिवर्सल पिक्चर्स को शामिल किया था।
1929- ब्रिटेन में पहली बार किसी महिला की मंत्रिमंडल में नियुक्ति, मार्गरेट बॉन्डफील्ड को श्रम मंत्री बनाया गया है।
1935- सैम पार्क्स, जूनियर ने यूएस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
1936- भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो किया गया 1
1940- 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने लेविंट में विची फ्रांस की संपत्ति के खिलाफ सीरिया-लेबनान अभियान शुरू किया।
1948- देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
1949- स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
1982- ब्राजील के विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत।
1983- मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें जीतकर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1984- ऑस्ट्रेलियाई न्यू साउथ वेल्स प्रांत में समलैंगिकता को कानूनी घोषित किया गया।
1986- पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कर्ट वाल्डहेम ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति चुने गए।
1996- ब्रिटेन में 10वीं यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में शुरू हुई।
2002- फिलिपीन के राष्ट्रपति ने आतंकवादी अबू सय्याफ के विरूद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004- भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया।
2009- दो अमेरिकी पत्रकारों को अवैध रूप से उत्तरी कोरिया में प्रवेश करने का दोषी पाया गया और 12 साल की सजा सुनाई गई थी।
2009- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।
2014- रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2014- पाकिस्तान के कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।...////...