भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
05-Sep-2025 12:03 PM 5151
नयी दिल्ली 05 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1776-ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत। 1838-पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म। 1869-पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे। 1905-अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई। 1914-फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ। 1924-इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल। 1929-भारतीय फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म। 1939-दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की। 1948-जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं। 1952-कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत। 1965-ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ। 1968-अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1968-बड़ौदा की राजकुमारी इंदिरा राजे का निधन। 1986-इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए। 1990-प्रसार भारती विधेयक संसद से पारित हुआ। 1998-जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन। 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ। 2003-फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा। 2005-परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन। 2006-मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए। 2007-ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी। 2008-डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला। 2009-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया। 2012-अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने। 2013-ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक केंद्रीय रॉक चूहे के देखे जाने की पुष्टि की गई है। यह जीव वर्ष 1960 से देखा नहीं गया है और केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। 2018-भारत के उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया। 2020-केशवानंद भारती का निधन। वह संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने के लिए जाने जाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^