भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
06-Feb-2024 10:25 AM 7957
नयी दिल्ली 06 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1890: महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म। 1911: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन का जन्म। 1918ः 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला। 1931ः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का इलाहाबाद में निधन। 1952: एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटिश के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था। 1958: म्यूनिख में एक हवाई हादसे में 21 लोग मारे गए। इनमें मानचेस्टर युनाइटिड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे। 1959: जस्टिस अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं। 1971: अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए। 1983ः भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत का केरल के कोच्चि में जन्म। वे केरल के पहले रणजी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 खेला। 1987: जस्टिस मैरी गॉडरन ऑस्ट्रेलिया की हाईकोर्ट में जज बनने वालीं पहली महिला बनीं। 1993: अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश की एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे। 1994: पाकिस्तान में सार्वजनिक फांसी पर प्रतिबंध लगा। 1999: कोलकाता में देश का पहला पेसमेकर बैंक खुला। 2001: इसराइल में दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी के एरियल शेरॉन ने चुनाव में जीत हासिल की। शेरॉन एक निडर सैनिक और राजनीतिज्ञ माने जाते थे और साल 1982 के लेबनान हमले में उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी। 2007: अमेरिका के इमोरी यूनिवर्सिटी में दलाई लामा प्रोफेसर नियुक्त हुए। 2017: वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^