भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
06-May-2022 08:44 AM 6862
नयी दिल्ली, 06 मई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1840- दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ। 1857- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। 1861- मोतीलाल नेहरू का जन्म। 1910- जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने। 1940- जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रॉथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। 1944- गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया। 1946- प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता और महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन 1960- ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ। 1964- भारत के प्रसिद्ध तैराक खजान सिंह का जन्म। 1976- उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत। 1997- फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी। 2004- चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना। 2010- मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई। 2010- गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^