भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
06-Mar-2024 10:37 AM 6316
नयी दिल्ली 06 मार्च  (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1508-नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जन्म। 1775-रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर। 1902-स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई। 1915-शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले। 1944-भारतीय पत्रकार, सम्पादक, मीडिया के अध्यापक और समाजविज्ञानी रामशरण जोशी का जन्म। 1953-74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन। 1967-जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची। 1991-प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया। 1992-भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा का जन्म। 1996-ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया। आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की। 2001-फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति। 2003-अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे। 2004-उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार। 2008-राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की दया याचिका खारिज की। 2009-भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी। 2015-भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री रहे राम सुंदर दास का निधन। 2018-कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली। 2018-प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शम्मी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^