भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
03-Mar-2023 09:07 AM 3799
नयी दिल्ली, 03 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1575- भारतीय मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया। 1716- राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की थी। 1812- अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था। 1845- फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना था। 1857- चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ था। 1923- टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ। 1938- सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज हुई थी। 1939- महात्मा गांधी जी ने 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' का प्रारम्भ किया। 1974- तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई। 1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न हुआ। 1986- आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था। 2009- पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं। 2013- संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीवन दिवस' के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^