भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..
03-Aug-2022 08:41 AM 4320
नयी दिल्ली 03 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.. 1492- ​क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ| 1749- चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया। 1780- मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1860- न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ| 1900- फायरस्टोन टायर और रबर कंपनी की स्थापना की| 1914- जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1914- पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा| 1923- अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली| 1933- मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई| 1934- एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया। 1946- सांता क्लॉस भूमि, दुनिया का पहला थीमयुक्त मनोरंजन पार्क, सांता क्लॉस अमेरिका के इंडियाना में खुला| 1949- इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की। 1957- अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की| 1960- पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1968- फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया| 1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया| 1981- फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया| 1985- बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया| 1998- मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई| 2000- ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई। 2004- अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ। 2005- महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने। 2006- अमेरिका ने भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देने की घोषणा की। 2007- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा| 2007 - कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मौत। 2009- एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया। 2012- महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक 2010 पारित। 2013- इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गये। 2016- पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39वें प्रधानमंत्री बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^