भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
02-Aug-2025 10:33 AM 2441
नयी दिल्ली 02 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1108-लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना। 1492-इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ। 1780-मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1886-हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म। 1900-फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना। 1914-पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा। 1933-भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का जन्म। 1941-भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म। 1956-भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म। 1957-अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी। 1984-प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का जन्म। 1985-बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 1993-स्वामी चिन्मयानंद का निधन। 2000-ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई। 2003-अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। 2004-अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ। 2006-संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा। 2007-इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा। 2007-लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु। 2013-इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गए। 2016-पुष्पकमल दहल नेपाल के 33वें प्रधानमंत्री बने। 2022-भारतीय फ़िल्म व टीवी कलाकार मिथलेश चतुर्वेदी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^