भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मई की प्रमुख घटनाएं
02-May-2023 09:19 AM 4899
नयी दिल्ली 02 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में दो मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1921-पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म। 1922-भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म। 1924-नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया। 1929-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म। 1933-जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया। 1945-इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 1949-महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू। 1950-फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा। 1952-दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी। 1985-प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। 1986-अमेरिका की 30 वर्षीया एन.बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं। 1997-ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1999-मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त। 2003-भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया. यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे। 2008-म्यांमार (बर्मा) में भयंकर चक्रवाती तूफान 'नरगिस' के आने से करीब 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए। 2011-अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन की अमेरिकी नौसेना के सील ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक निजीकृत परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2012-एफसी बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लियोनेल मेसी ने 2 मई, 2012 को 68 गोल के साथ हैट-ट्रिक करके 67 गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^