भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
02-Jun-2022 09:00 AM 3568
नयी दिल्ली, 02 जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया। 1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया। 1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया। 1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए। 1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की। 1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी। 1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा। 1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया। 1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी। 1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत । 1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं शोमैन राज कपूर का निधन। 1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत। 1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना। 2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की। 2003- म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद। 2006- अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा। 2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^