भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं
01-Jan-2023 09:09 AM 5604
नयी दिल्ली,  01 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1515 - यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया। 1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुअर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने। 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया। 1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ। 1880 - देश में मनीऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई। 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया। 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया। 1928 - अमेरिका में पहला वातानुकुलित कार्यालय सेन एंटोनियो में खुला। 1941 - हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात हास्य अभिनेता असरानी का जन्म। 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई। 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला। 1951 - हिन्दी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म। 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया। 1955 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन। 1971 - टेलीविजन पर सिगरेट के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया। 1971 - कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म। 1974 - विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरुआत हुयी। 1975 - बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म। 1978 - बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म। 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया। 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना। 1997 - भारत- बंगलादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी। 2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ। 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2009- थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई। 2011 - ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ ने शपथ ग्रहण की। 2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^