भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
01-Dec-2022 09:46 AM 8647
नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (संवाददाता) भारत एवं विश्व से इतिहास में 01 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं- 1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ। 1933 - कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई। 1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये। बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया। 1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना। 1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत। 1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया। 1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित। 1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए। 1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई। 1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित। 1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया। 2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया। 2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा। 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती। 2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया। 2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^