भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
01-Oct-2022 07:53 AM 5278
नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1854-भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी। 1919-हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 01 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी। 1919-मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म 1949-चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई। 1951-जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का जन्म 1953-आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। 1960-नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ। 1967-भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई। 1978-लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढाकर 18 और लड़कों का 18 से बढाकर 21 वर्ष किया गया। 1996-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन। 2000-सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न। 2001-मनीष नरवाल भारत के पैरा निशानेबाज़ का जन्म हैं। 2002-एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 2003-नदियों को जोड़ने के संबंध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया। 2005-इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु। 2006-इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^