भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
01-Aug-2024 11:20 AM 2149
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया। 1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू। 1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की। 1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। 1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म। 1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया। 1953 : देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया। 1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना। 1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई। 1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं। 1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की। 2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता। 2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की। 2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते। 2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर तोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 2021: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई। 2021: भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^