भारतीय डेयरी संघ ने मुख्यमंत्री दुग्ध संबंल योजना की सराहना
28-Mar-2022 10:50 PM 4994
अजमेर 28 मार्च (AGENCY) भारतीय डेयरी संघ (इंडियन डेयरी एसोसिएशन) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश में लागू मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना की सराहना की है। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि आज दिल्ली में आयोजित 69वीं आईडीए की अतिरिक्त आम सभा बैठक में राजस्थान राज्य में दुग्ध उत्पादको को प्रोत्साहन एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। श्री चौधरी ने बताया कि भारतीय डेयरी संघ को इस बात से अवगत कराया गया कि देश में राजस्थान ही केवल एक ऐसा प्रदेश है जहां पर मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। इससे पहले यह राशि दो रुपये ही थी। उन्होंने संघ के समक्ष विस्तार से संपूर्ण जानकारी रखी और राज्य में लागू नवाचारों से उन्हें अवगत कराया। संघ की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय डेयरी संघ से कॉपरेटिव एवं नॉन कॉपरेटिव सभी डेयरी के सदस्य संबद्ध है। डेयरी की मांगों पर भी संघ ने आश्वस्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^