03-Dec-2023 09:09 AM
6128
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1790 - लॉर्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामले मुर्शीदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में ले लिए।
1796 - बाजीराव द्वितीय को मरठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 - प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नन्दलाल बोस का जन्म।
1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
1889 - खुदीराम बोस का जन्म।
1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 - भारतीय भाषाविद् विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत।
1967 - भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1971 - भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1979 - हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
1982 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।
1984 - भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम 3,000 लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 - रूस के राष्ट्रपति मिख़ाइल गोर्बाचेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापा के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2011 - फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन।
2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।...////...