भारतीय और विश्व इतिहास में 24 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
24-Jul-2024 11:48 AM 1860
नयी दिल्ली 24 जुलाई (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 24 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1758 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए। 1793 - फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया। 1830 - चिली में दास प्रथा समाप्त कर दी गई। 1911 - हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया। 1911 -भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म 24 जुलाई को हुआ। 1932- रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई। 1935 - ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया। 1938 - इंस्टेट कॉफी की खोज हुई। 1969- अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतर गया। 1977- चार दिवसीय लिबिया-मिश्र युद्ध हुआ। 1989 - भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफोर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया। 1991 - तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये। 1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ। 2000 - एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं। 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स चुनी गईं। 2008 - फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^