भारतीय और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की घटनाएं इस प्रकार है
12-Jan-2022 08:27 AM 5889
नयी दिल्ली 12 जनवरी (AGENCY) भारतीय और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की घटनाएं इस प्रकार है:- 1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फरमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। 1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया। 1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया। 1748 – अहमद शाह दुराणी ने लाहौर पर कब्जा किया। 1863 – आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म। 1895 – नेशनल ट्रस्ट ब्रिटेन में स्थापित किया गया। 1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया। 1911 – रूस के वियर्न शहर में भूकंप आने से 250 से ज्यादा लोग मारे गए। 1915 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल ने महिलाओं को वोट देने का प्रस्ताव खारिज किया। 1916 – न्यूयॉर्क नौसेना यार्ड में अमेरिकी नौसेना के पनडुब्बी यूएसएस ई -2 पर एक विस्फोट में चार सैनिक मारे गए। 1942 – जापान ने तारकन की लड़ाई जीती।1948 – महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया। 1954 – आस्ट्रिया में हिमस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए। 1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। यह अब तक रिकॉर्ड है। 1970 – बायफ्रा ने नाइजीरियाई नागरिक युद्ध को समाप्त किया। 1976 – दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन। 1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी। 1997 – टाइगर वुड्स ने मर्सिडीज चैंपियनशिप जीती। 2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की। 2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ। 2010 – हैती में आए भूकंप में 2,30,000 लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^