भारतीय और विश्व इतिहास में 07 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है
07-Aug-2023 08:54 AM 6023
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1606: शेक्सपियर के नाटट मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया। 1753: ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई। 1905: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटेन वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। 1941: नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का निधन। 1944: पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट उंची और पांच टन बजन की एक विशाल मशीन का निर्माण। 1947: मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई। 1960: अफ्रिका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से आजादी मिली। 1972: युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया। 1985: गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर विलियर्ड्स चैपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बनें। 1990: अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया। 1998: केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए। 2003: बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत। 2005: इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2012: नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की जान ली। 2013: पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^