भारतीय अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला एक जुलाई से
26-Jun-2025 06:52 PM 5472
नयी दिल्ली 26 जून (संवाददाता) एशिया के सबसे बड़े परिधान मेले - भारतीय अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का 73 वां संस्करण एक जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी में आरंभ होगा जिसमें 79 देशों में प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेला आयोजकोें ने गुरुवार को यहां बताया कि ये मेला तीन जुलाई तक चलेगा। मेले का उद्घाटन कपडा एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा करेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा परिधान मेला है जो छोटे कारोबारी और खरीदार शामिल होते हैं। मेले का आयोजन परिधान निर्यात संवर्धन परिषद,अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेला एसोसिएशन, परिधान निर्यातक एवं निर्माता संघ, भारतीय वस्त्र निर्माता संघ, गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान मिलकर कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^