भारतीय आस्था के स्पंदन का प्रतीक है महाकुंभ : जयवीर सिंह
09-Jan-2025 12:16 AM 8437
महाकुंभनगर 08 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को कहा कि मानवता के अमूर्त विरासत के रूप में प्रसिद्ध सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुंभ भारतीय आस्था के स्पंदन का प्रतीक है। श्री सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाकुंभ भारतीय आस्था के स्पंदन का प्रतीक है। राज्य सरकार का प्रयास है कि महाकुंभ से लौटने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर जाए। उन्होंने कहा, सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लगभग 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के इस महाकुम्भ में आने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^